देवघर : डीसी ने जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के क्रम में चल रहे कार्यों को लेकर बूथों का जायजा लिया

0

देवघर : डीसी ने बुधवार को जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के क्रम में त्रुटि रहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से चल रहे स्पेशल कैंप को लेकर बूथ संख्या 154, 155 156, 157, 160, 158, 159 का निरीक्षण चल रहे कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में युवा मतदाताओं से बातचीत करते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी के अलावा निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं फॉर्म भरने की जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही युवा मतदाताओं को दूसरों को भी मतदान और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु जागरूक करने की बात कही।इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में बूथों पर मतदाता सूची के पन्ने में उपलब्ध 30 मतदाताओं के प्रविष्टियों की जांच के अलावा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here