यूपी के एक स्कूल में मिड-डे मील का दूध पीने से 26 बच्चे बीमार

0

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रेम नगर कॉलोनी के एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन के दौरान दूध पीने से 26 बच्चे बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, दूध से बच्चों को मतली और उल्टी होने लगी, जिसके कारण उन्हें लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।इसके साथ ही बीमार बच्चों के परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया और अधिकारियों से भिड़ गये.घटना की प्रतिक्रिया में सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here