हजारीबाग:दो सगे भाइयों के घरों पर NIA की छापेमारी

0
hazaribagh nia raid

हजारीबाग : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पटना शाखा ने झारखंड के हजारीबाग जिले के हुरहुरु (बड़ा बाजार थाना क्षेत्र) स्थित बाबा पथ (सुभाष बारला गली) में दो सगे भाइयों प्रदीप साव और उदय साव के घरों पर छापेमारी की है.यह छापेमारी जाली भारतीय करेंसी नोट और पटना के जाली नोट नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है।जांच टीम ने छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक प्रिंटर मशीन जब्त की है, जिसे टीम अपने साथ रांची/पटना लेकर गई है।स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था और किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here