चाईबासा :जिला में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के तदर्थ विभिन्न मद से Airtel/BSNL द्वारा लगाये जा रहे 206 टावर निर्माण हेतु NoC निर्गत हैं। इनमें से 18 स्थल पर निर्माण कार्य पूरा तथा 35 स्थलों पर कार्य जारी है, शेष स्थलों पर कार्य प्रारंभिक स्थिति में है।पुलिस अधीक्षक संग आहूत डीसी की बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी में सुधार के तदर्थ तकरीबन 35 मार्गों को चिन्हित कर संलग्न विभाग के कार्य.अभियंता को DPR उपलब्ध करवाने तथा पहले से स्वीकृत सड़क योजनाओं को पूरा करवाने हेतु निर्देशित किया गया।



