Palamu: दिनांक 08.09.2023 की संध्या 06:00 बजे शाम में शहर थानान्तर्गत बी0एन0 कॉलेज ग्राउण्ड के पश्चिम स्थानीय निवासी राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूश की गोली मारकर हत्या आपसी रंजिश को लेकर पांच अभियुक्तों के द्वारा कर दी गई। इस संदर्भ में मृतक के भाई राकेश वर्मा के द्वारा पांच अभियुक्तों के विरुद्ध नामित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उक्त सनसनीखेज हुई हत्या के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा इस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर उद्भेदन की कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफतार अभियुक्तों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किये गये पिस्टल को बरामद किया गया है। इस घटना को अंजाम देने का मुख्य कारण माह जून-2020 में शहर थाना अन्तर्गत कुणाल सिंह की हत्या का बदला लेना मुख्य वजह ज्ञात हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त में चन्दन सिंह,तारिक शाह,अमृतेश्वर सिंह उर्फ छोटका बाबू,सोनु कुमार चन्द्रवंशी उर्फ यश वर्मा शामिल हैं।



