हज़ारीबाग: झारखंड के हज़ारीबाग जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।सड़क हादसा चरही में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने कहा, “यूपी मोड़ के पास सात लोगों को ले जा रही एक एसयूवी के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।”कुमार ने कहा, एसयूवी बिहार से आ रही थी और रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर जा रही थी।घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया ”हजारीबाग के चरही घाटी में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”



