कांग्रेस पार्टी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पण्डे भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर राँची पंहुचे। हवाईअड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं वरीय कांग्रेसजनों ने किया स्वागत।आज रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंत्री बदल पत्रलेख ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाई , एमएलए दीपिका पण्डे सिंह भी उपस्थित रहे .झारखंड प्रभारी ने भव्य स्वागत के लिए सभी नेतागणों का आभार जताया । झारखंड प्रभारी ने शहीद स्थल से चलकर भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पदयात्रा में शामिल होने के उपरांत बिरसा मुंडा जी के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर नमन किया ।भगवान बिरसा मुंडा जी के समाधि स्थल पर भारत जोड़ो सम्मेलन में सभा को सम्बोधित किया . झारखंड प्रभारी ने भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर झारखंड में आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा में शिरकत किया .प्रदेश प्रभारी ने भारत जोड़ो यात्रा सभा राँची को भी सम्बोधित किया .



