दि०-06.09.2023 वादी के द्वारा चान्हो थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि चान्हो थानान्तर्गत चोड़ा एवं बुढ़मू को जोड़ने वाली पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल निर्माण का कार्य करा रहे कम्पनी के मालिक को वाट्सएप्प कॉल के माध्यम से पाँच लाख रूपया लेवी की राशि का भुगतान करने की धमकी विकम गंझू एरिया कमांडर टी०पी०सी० के द्वारा दी गयी तथा नहीं देने पर गोली मारने एवं काम नहीं होने देने की धमकी दी गई थी। साथ हीं हवाला दिया गया कि मोबाईल नंबर के पीछे मत पदों ऐसे काफी फर्जी सीम एवं सीम लेने का तरीका है।जाँच के क्रम में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मो० फराज आलम के द्वारा क्रमश: 1. 9155479835, 2. 9572870044 3. 8873852644, 4. 8987462825 तथा 5. 7323391573 कुल पाँच सीम लेकर गुलाम गौस एवं गोविन्द दोनों टी०पी०सी० क्रियावादी के सहयोग से विक्रम गंझू टी०पी०सी० कमांडर को दिया गया है तथा उक्त मोबाईल से धमकी देकर लेवी हेतु राशि की मांग की जा रही है तथा पूर्व में भी लेवी की राशि की मांग की गई है। सूचना एवं तकनिकी सहायता के आधार पर कमावर मो० फराज आलम, गोविन्द कुमार यादव एवं गुलाम गौस को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गोविन्द कुमार यादव के पास लेवी मांगने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले पाँच कीपेड मोबाईल, सात सीम तथा चार अलग-अलग व्यक्तियों के आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद किया गया है।



