आज एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड सीएम को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया .और इसबार उन्होंने सीएम को तालिबानी शासक करार दे दिया . उन्होंने इस आरोप के पीछे का कारण भी बताया है . दरअसल मरांडी का कहना है कि मुख्यमंत्री या सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाने वालों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है l मरांडी ने आगे कहा है कि राज्य में खुलेआम संगठित गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन हेमंत सरकार इन्हे सजा देने के बजाय ऐसे तत्वों को प्रश्रय देने का काम कर रही है . उन्होंने राज्य में पुनः भाजपा – आजसू गठबंधन की सरकार स्थापित करने की बात कही है ताकि हेमंत सोरेन के लूटतंत्र और जंगलराज को ध्वस्त किया जा सके . मरांडी ने ट्वीट किया ”झारखंड में हेमंत सोरेन तालिबानी शासन चला रहे हैं l मुख्यमंत्री या सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाने वालों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है l राज्य में खुलेआम संगठित गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन इन पर कारवाई करने की बजाय @HemantSorenJMM की सरकार ऐसे तत्वों को प्रश्रय देने का काम कर रही है l हेमंत सोरेन के लूटतंत्र और जंगलराज को ध्वस्त करने के लिए पुनः यहां भाजपा – आजसू गठबंधन की सरकार स्थापित करनी है l”



