डुमरी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती यशोदा देवी के पक्ष में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने निमियाघाट मंडल में जनसंपर्क किया व मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया.इस अवसर पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की आकांक्षा के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। जनता त्रस्त है। सरकार निजी स्वार्थ में भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिन सपनों को लेकर झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ, वह आज तार तार हो रहे हैं। यह चुनाव सिर्फ एक सीट की जीत हार का प्रश्न नहीं है। बल्कि, हमारे राज्य और देश के भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है। भारत सरकार की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं को राज्य सरकार लागू करने में विफ़ल रही है। यही कारण है कि झारखंड लगातार अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ रहा है।इस दौरान बोकारो के विधायक Biranchi नारायण , हटिया विधायक नविन जैस्वाल, प्रदीप साहू , लक्ष्मण प्रसाद , महादेव दुबे सहित वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसके अलावा आज अर्जुन मुंडा ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी श्रीमती यशोदा देवी के प्रचार के लिए ठाकुरचक, अंबेडकर चौक में पंचायत के लोगों को भी संबोधित किया। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह सरकार गरीब और दलित विरोधी है। आप अपने बच्चों को अवश्य पढ़ायें और उनका भविष्य बनाएं। सरकार जनता की आकांक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रही है। जनता त्रस्त है। सरकार निजी स्वार्थ में भ्रस्टाचार में डूबी हुई है। यहाँ के लोगों को सरकार झूठे मुकदमे में फंसा रही है। आप परिवर्तन के लिए वोट करें। एन डी ए उम्मीदवार को वोट देकर एक नया संदेश विकास के लिए दें।



