2-5 सितंबर तक झारखण्ड में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0

पूर्वानुमान में अगले दो दिनों के दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की गतिविधि का संकेत दिया गया है।पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा जबकि कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के उत्तर – पूर्वी , दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जाहिर की गयी है।2 सितंबर से लेकर पांच सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने राज्य में पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जाहिर की है।बता दें कि, इस वर्ष कमजोर मानसून के कारण जून के तीसरे सप्ताह में आगमन के बाद से झारखंड में असमान वर्षा हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here