नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput death) सुसाइड मिस्ट्री में हर दिन हो रहा है कुछ नया I मुंबई जोन-9 के पुलिस डिप्टी कमिश्नर का एक बयान सामने आया है, इस बयान में उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput death) के रिश्तेदार (जीजाजी)चाहते थे कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को हिरासत में लेकर उन्हें थप्पड़ मारा जाये। मुम्बई पुलिस जोन 9 के डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह दाहिया ने ये बातें एक इंटरव्यू में कहीं हैं, उन्होंने बताया कि- ‘फरवरी के महीने में उन्होंने (ओपी सिंह) मुझे व्हाट्सऐप से मैसेज भेजा उनमें कहा कि रिया (Rhea Chakraborty )को पुलिस स्टेशन बुला कर थप्पड़ मारा जाए। जब ये बातें कही गईं उस वक्त रिया और सुशांत लिव-इन-रिलेशनशिप(Riya and Sushant live-in-relationship) में रह रहे थे। वो चाहते थे कि रिया और किसी मिरांडा नाम के शख्स को हिरासत में लिया जाये।’
मुम्बई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर(Deputy Commissioner of Mumbai Police) की माने तो, सुशान्त के रिश्तेदार ओपी सिंह ने उन्हें एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने आरोप मढ़ा था कि ‘मिरांडा, श्रुति और रिया सुशांत को फिजिकल और मेन्टल टॉर्चर करके तबाह-बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे में तुरंत एक्शन लेने की जरुरत है ताकि एक परिवार के तौर पर सुशांत को मैं बचा सकूं। यह संभव है आपके सीधे हस्तक्षेप से…अगर कोई मिरांडा को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में रख सके तब उसके बयान तकनीकि और कानूनी एक्शन लेने के लिए काफी होंगे।’



