चाईबासा: सीपीआई-माओवादी नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गितिलपी चौक के पास की है, जहां शनिवार की देर रात हथियारबंद सीपीआई माओवादी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़े. पोस्टर में लिखा है कि एसपीओ और पुलिस मुखबिरों को जासूसी बंद कर देनी चाहिए और कड़ी मेहनत से जीवन जीना चाहिए। पुलिस मुखबिरों को तभी माफ किया जाएगा जब वे सीपीआई माओवादी के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।


