आज सीएम हेमंत सोरेन ने रांची स्थित डॉ रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में PVTG युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग के उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय PVTG के युवक-युवतियों के नियोजन हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग का शुभारम्भ नगाड़ा बजाकर किया। प्रथम चरण में 150 युवाओं को विभिन्न परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें 60 से अधिक युवतियां हैं।



