रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता में लूटपाट की योजना बना रहे 11 अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से 4 देशी पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 देशी कट्टा, 1 खाली मैगजीन, 12 जिंदा गोली, 1 मिसफायर गोली, 2 भुजाली,11 मोबाईल 1 मारुती भैन बरामद किया गया।
रामगढ एसपी पीयूष पांडे ने आज बताया कि अहले सुबह 11 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने कहा, ”मांडू पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और सभी मारुति ओमनी में सवार होकर रामगढ़ इलाके की ओर जा रहे हैं.आवश्यक कार्रवाई के लिए मांडू थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ मांडू थाना के मुख्य द्वार स्थित एनएच-33 पर हजारीबाग की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग शुरू कर दी.रामगढ़ की ओर से एक मारुति वैन को तेज गति से आते देख रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा.हालाँकि, साथ में मौजूद पुलिस सशस्त्र बलों की मदद से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।”एसपी ने कहा, “कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए।”गिरफ्तार आरोपियों में हजारीबाग निवासी किशोर कुमार, हजारीबाग निवासी मुकेश कुमार (ओमनी का चालक), हिमांशु कुमार, उमेश साव, बॉबी कुमार, अजीत कुमार, सोनू कुमार, बलराम मुंडा, तैयब अंसारी, कुंदन कुमार और राकेश साव शामिल हैं।



