देवघर : राजकीय श्रावणी मेला आरंभ होने के बाद आज खोला गया दानपात्र,14 लाख से ज्यादा आय प्राप्त

0

विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला, 2023 में आने वाले शिवभक्तों का तांता देवनगरी में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजकीय श्रावणी मेला आरंभ होने के बाद आज दिनांक 13.07.2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 14,38,942 के अलावा नेपाली रुपिया 725, ऑस्ट्रेलियन डॉलर 05, अमेरिकन डॉलर 11 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।श्रावणी मेला के अवसर पर बिहार के नवादा जिला के श्रद्धालु को कांवरिया पथ में मिलने वाली सुविधा एवं साफ-सफाई व्यवस्था को अच्छा बताया गया है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण की सुविधा को श्रद्धालुओ ने पिछले वर्ष से अबकी और बेहतर बताया।राजकीय श्रावणी मेला 2023 के अवसर पर श्रद्धालु बाबा नगरी पहुंच रहे हैं और सुरक्षित एवं सुगम रूप से जलार्पण कर रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत महसूस हो। इसी क्रम में आज बाबा मंदिर परिसर में बिहार के गया जिले से आई श्रद्धालु गुड्डी देवी (उम्र 37 वर्ष) चक्कर आने से बेहोश हो गई थी, जिसे एनडीआरएफ की महिला टीम की मदद से श्रद्धालु गुड्डी देवी को मेडिकल टीम द्वारा त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here