झारखण्ड : सावधान, बीजेपी MP संजय सेठ की फेक ID बना कर की जा रही पैसे की डिमांड

0

रांची- बीजेपी सांसद संजय सेठ की फेक आईडी बना कर फेसबुक फेक आईडी से पैसे की डिमांड की जा रही है।इसे लेकर संजय सेठ ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। संजय सेठ ने पुलिस और प्रशासन से मामले को लेकर कार्रवाई करने को कहा है।बीजेपी सांसद संजय सेठ ने ट्वीट किया ”मेरे नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे की मांग की जा रही है। आप सबसे अनुरोध है कि ऐसे किसी भी अकाउंट पर विश्वास और लेन-देन नहीं करें। इस मामले में मैंने प्रशासन से कार्रवाई को कहा है। @JharkhandPolice अविलंब संज्ञान लें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here