जामताड़ा: साईबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी के दौरान जामताड़ा पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर प्र०IPS राकेश सिंह के नेतृत्व में जामताड़ा जिला के करमाटॉड़ थाना क्षेत्र में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई जिसमें कुल बारह साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 28 मोबाइल, 37 फर्जी सिम, 01 ए०टी०एम० कार्ड आदि बरामद किया गया है।गिरफ्तार साइबर अपराधियों में साबा अंसारी, रजाउल अंसारी, सगीर अंसारी, मोहम्मद अहसान अंसारी, नुमान अंसारी, सहबाज अंसारी, साहेब अंसारी, अजहरुद्दीन अंसारी, अली अहमद, शफाज अंसारी, इनामुल अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं।



