राजकीय श्रावणी मेला:डीसी द्वारा बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण,श्रद्धालुओं से जुड़े सभी सुविधाओं और तैयारियों को 20 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश जारी

0

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं के हर संभव सुविधा, सुरक्षा एवं को लेकर रुटलाईन, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर डीसी ने की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया।इस दौरान बरमसिया चौक, सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे रूटलाइन निरीक्षण के क्रम में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर (Out of turn Darshan) VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के अलावा बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।साथ ही रूटलाईन के साथ तिवारी चौक होते हुए शिवराम झा चौक तक अतिक्रमण व तार को दुरूस्त करने के अलावा बीएड कॉलेज परिसर के जर्जर भवनों को हटाने का निर्देश दिया। आगे रूटलाईन में स्थित बिजली के पोल व ट्रांस्फर्मर को बैरिकेड कर घेरने का निर्देश दिया। साथ ही देवतुल्य श्रद्धालुओं से जुड़े सभी सुविधाओं और तैयारियों को 20 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here