धनबाद: अवैध खनन के दौरान खदान के धंस जाने से तीन लोगों की मौत,कई लोग खदान के अंदर अभी भी दबे हुए

0

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को कोयला खदान में एक बड़े हादसे में अवैध खनन के दौरान खदान के धंस जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की कई लोग खदान के अंदर अभी भी दबे हुए हैं। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। धनबाद में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। 3 शव बरामद कर लिया गया है। खदान के अंदर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।हादसे में मृत लोगों के परिवार के सदस्य भौंरा जीएम कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मांग की। भौंरा मोहलबनी मुख्य मार्ग को भी उन्होंने जाम कर दिया। रास्ते में दर्जनों कोयला लदे वाहन फंसे हैं।बिनोद उरांव सब-इंस्पेक्टर, जोरापोखर थाना ने कहा ”देख कर लग रहा कि लोग यहां अवैध तरह से उत्खनन कर रहे थे। हम जांच कर रहे कि कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों की मृत्यु हुई है। अभी हमारे लिए कुछ कहना मुमकिन नहीं है। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here