खूंटी: तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी कि खूंटी जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. कर्रा थाना क्षेत्र के तुयु जंगल से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेगड़े जंगल एवं आसपास के इलाके से उग्रवादी संगठन PLFI के चार सक्रिय सदस्य को एक 7.65 mm का लोडेड पिस्टल,एक.315 का लोडेड देशी कट्टा,13 राउंड जिंदा गोली एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीँ सायको थाना क्षेत्र के बुर्जू रूईटोला में लेवी वसूलने के लिए पहुंचे दो उग्रवादियों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में संजय मुण्डरी, एसी रमाय, अजय धान, चंदन होरो, जतरु हेरेंज और मणी मुंडा शामिल है.
