झारखंड : बदल दिए गए कई स्कूलों के नाम,लोहरदगा के स्कूल से हटाया ‘हिंदू’ शब्द, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा ”यह फैसला गलत, तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है”

0

झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा कई स्कूलों के नाम बदलने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राज्य में कुछ दिन पहले शुरू की गई ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना’ के तहत चयनित 80 स्कूलों के नाम मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश पर बदल दिए गए हैं. लोहरदगा के नादिया हिंदू हाई स्कूल और चास के राम रुद्र हाई स्कूल ने राज्य सरकार द्वारा अपने नाम बदलने का विरोध किया है.राज्य शिक्षा विभाग के आदेश पर नदिया हिंदू हाई स्कूल से ‘हिंदू’ शब्द हटा कर स्कूल का नाम जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लोहरदगा कर दिया गया है। इस स्कूल के मालिक घनश्याम दास बिड़ला स्कूल को बनाने के लिए अपनी जमीन दान की थी। जिसकी स्थापना 1931 में भारत के आजादी से पहले जमीन के मालिक घनश्याम दास बिड़ला द्वारा की गई थी. बाद में बिहार सरकार द्वारा इसे अपने कब्जे में लेने पर बिड़ला ने शर्त रखी थी कि वह जमीन राज्य सरकार को देंगे, लेकिन स्कूल का नाम नदिया हिंदू हाई स्कूल ही रहेगा. अब नाम बदल दिए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोहरदगा से सांसद सुदर्शन भगत ने झारखंड सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला गलत है और तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। शिक्षाविद् मदन मोहन पांडेय ने भी सरकार के इस फैसले को गलत बताया है। इसी तरह धनबाद के एसएसएलएनटी गराजकीय कन्या विद्यालय से ‘एसएसएलएनटी’ (श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट) शब्द हटाया गया है। कुछ ऐसा ही चास के राम रुद्र हाई स्कूल के साथ हुआ है। स्कूल के नाम से ‘राम रुद्र’ शब्द हटा दिया गया है।अन्य स्कूलों में गढ़वा स्थित आरके गर्ल्स स्कूल, झुमरी तिलैया स्थित सीडी गर्ल्स स्कूल, रामगढ़ कैंट का एसएस गर्ल्स हाई स्कूल और हजारीबाग का जिला स्कूल है जिनके नाम झारखंड सरकार द्वारा बदल दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here