CM हेमंत सोरेन:दिल्ली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश लोकतंत्र के खिलाफ, यह उन सभी राज्यों के करोड़ो लोगों का अपमान है

0

आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानन ने मुलाकात की। मुलाकात के दैरान प्रतिनिधिमंडल के अन्य लोग भी मौजूद रहे। सीएम सोरेन से मुलाकात के बाद तीनो मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा देश की ताकत पर ये बड़ा प्रहार है। संघीय ढ़ाचे की बात केंद्र सरकार करती है परन्तु कार्य बिल्कुल उसके विपरीत होता है। आज स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा कि जो केंद्र सरकार की सहयोगी सरकारें(राज्य सरकार) नहीं हैं उन सभी सरकारों की एक समान स्थिति है जो चिंता का विषय है। दिल्ली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश लोकतंत्र के खिलाफ है। यह संघीय ढांचे पर प्रहार है।गैर-भाजपा शासित राज्यों को कैसे शिथिल किया जाए, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर उन राज्यों के विकास में बाधा कैसे डाली जाए, यही सुनियोजित षड्यंत्र भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। यह उन सभी राज्यों के करोड़ो लोगों का अपमान है। वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा आज हेमंत सोरेन से लंबी चर्चा हुई। उन्होंने हमें संसद के अंदर और संसद के बाहर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जब संसद में ये अध्यादेश आए तब इसका विरोध करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here