झारखण्ड : कठिन परिश्रम के बाद मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर सरकारी शिक्षक बनने पर भावुक हुए लोग

0

झारखण्ड : पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाले रामदयाल टोपोनो मुंडारी CM हेमंत सोरेन द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त कर भाषा के सरकारी शिक्षक बनें हैं। रामदयाल ने 12 सालों तक रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करते हुए पढ़ाई कर ये सफलता हासिल की है। उनकी जोइनिंग को देखने उनके साथी गार्ड भी आये थे। वहीँ बुंडू के रहने वाले भाई – बहन दुर्गा चरण मछुवा और ललिता दोनों एक ही दिन सरकारी शिक्षक बनें हैं. मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर दोनों की आंखे नम हो गई थी. दुर्गा की मां सड़क किनारे सुखी मछली बेचती है। पिता मछुवारा हैं। ब्याज पर पैसा लेकर दुर्गा बीएड किये।बीएड करने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो सालों तक दिहाड़ी मजदूरी करके दुर्गा ने ब्याज का पैसा लौटाया। दुर्गा कहते हैं मुझे पता था शिक्षा से ही हम अपनी स्थिति बदल सकते हैं और वो आज हमने कर दिखाया। पूरा परिवार खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here