आर्यन खान को लेकर समीर वानखेड़े और शाहरुख खान के वाट्सअप चैट में बड़ा खुलासा, बेटे के लिए इस हद तक गए शाहरुख खान

0

आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीबी के पूर्व मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप लगा कि उन्होंने क्रूज से नशीले पदार्थ की जब्ती के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आरोपी न बनाने के एवज में उनसे कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।इसी मामले पर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।इस बीच समीर वानखेड़े ने एक वाट्सअप चैट जारी कर यह दावा किया है कि आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान ने उनसे कई बार बातचीत की थी।मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के साथ अभिनेता शाहरुख खान की कथित चैट को बाद के बचाव में अदालत में प्रस्तुत किया गया था।फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे।समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में शाहरुख खान के साथ अपने वाट्सअप चैट को पेश किया है।व्हाट्सएप चैट में शाहरुख ने लिखा- “मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आर्यन खान ऐसा इंसान बनेगा जिसपर आपको और मुझे गर्व होगा। ये घटना उसकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित होगी। इसका मैं आपको भरोसा दिलाता हूं। हमें ईमानदार और मेहनती यंग लोगों की जरूरत है जो देश को आगे लेकर जा सकें। आपने और मैने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है जिसे आगे की जनरेशन फॉलो करेगी। ये हमारे हाथ में है हम भविष्य के लिए उनमें बदलाव लाएं। आपके सपोर्ट और अच्छाई का एक बार फिर से शुक्रिया अदा करता हूं।”2021 में ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद आर्यन ने लगभग एक महीने जेल में बिताए गए थे। बाद में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा इस मामले से बरी कर दिया गया था, जब एजेंसी की एक विशेष जांच टीम (SIT) ने नए सिरे से छापेमारी की और नए सिरे से जांच की। कहा कि उनके खिलाफ गलत काम करने का कोई सबूत नहीं है। ज्ञात हो क़ि दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को राहत देते हुए उनसे सीबीआई को पूछताछ करने से 22 मई तक रोक दिया है। साथ ही उन्हें आगे इस मामले में अपने बचाव में बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद आज समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर किया और कोर्ट से अर्जेंटली हियरिंग की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here