रांची : त्रिशूल शाही ने थाना में दिये अपने लिखित आवेदन में उल्लेख किया कि दिनांक 10.05 23 को अपराह्न 03:00 बजे जब त्रिशूल अपने घर से बाहर निकले तो देखे कि इनके भाई राजकुमार शाही के घर के पास काफी भीड़ लगी हुई है। जब त्रिशूल अपने भाई के घर के पास गये तो मुहल्लेवासियों द्वारा बताया गया कि इनके भाई खुन से लथपथ अपने कमरे में गिरे हुए हैं। जब त्रिशूल अपने भाई के कमरे में जाकर देखे तो इनका भाई फर्श पर खुन से लथपथ गिरा हुआ था तथा देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर हत्या में शामिल राजकुमार शाही ( मृतक) की पत्नी सोनी देवी एवं सोनी देवी के भाई सचिन्द्रनाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस काम से अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार सोनी देवी द्वारा बताया गया कि घरेलू विवाद के कारण इनका अपने पति के साथ कुछ दिनों से लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। रोज-राज के लड़ाई झगड़ा से तंग आकर पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपने भाई सविन्द्रनाथ मिश्रा के साथ मिलकर दिनांक- 15:05.23 की रात्रि खाने में धतुरा का बीज मिलाकर खिला दिये ताकि उसे नशा हो जाय, तत्पश्चात् नशा हो जाने के बाद दिनांक- 16.05.23 को दाब से मारकर अपने पति की हत्या कर दी गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त दाब को ग्राम टोटाम्बी के एक कुँआ से एवं हत्या के समय सोनी देवी द्वारा पहने हुए खुन लगा सलवार शुट को सोनी देवी के घर से बरामद किया गया है। कांड में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।



