रांची : JSSC ने डिप्लोमा स्तरीय 1,562 पदों पर नियुक्ति के लिए वेकैंसी निकाली है।जिसका विज्ञापन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को जारी किया है।इनमें नियमित के 1551 और बैकलॉग के 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।आवेदन की तारीख 25 मई से 24 जून तक है लेकिन परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट का लिंक 26 जून तक उपलब्ध रहेगा। वहीँ आवेदन करने वाले अपने नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर को छोड़ बाकि त्रुटियों को सुधार कर सकेंगे। जिसकी तारीख 29 जून से एक जुलाई तक है। इस भर्ती के लिए, झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न पदों कनीय अभियंता, मोटरयान निरीक्षक, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और पाइपलाइन इंस्पेक्टर पर नियुक्ति की जाएगी।



