WhatsApp ने किया कुछ ऐसा, उठने लगा प्राईवेसी को लेकर सवाल,एलोन मास्क बोले ”WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता” व्हाट्सएप ने भी दी अपनी सफाई

0

Whats App: ट्विटर में काम करने वाले एक इंजीनियर ने अपने मोबाइल से लिया गया स्क्रीनशॉट शेयर किया। व्हाट्सएप को कथित तौर पर ऐप के सक्रिय नहीं होने पर भी डिवाइस के माइक्रोफ़ोन का एक्सेस मांगते देखा गया था।इंजीनियर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के बाद सनसनी मच गई।इंजीनियर फोड डाबिरी ने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि जब वह सो रहे थे, तब उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप एप्लिकेशन एक्टिव नहीं होने पर भी माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा था।

ट्विटर इंजीनियर के दावे के बाद एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.क्योंकि जब इंजीनियर सो रहा था तब वॉट्सऐप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा था.ट्विटर के एक कर्मचारी ने Android डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया।फोड के दावे के बाद, Pixel के सपोर्ट फोरम के साथ-साथ ट्विटर पर कई व्हाट्सऐप यूजर्स ने कहा है कि ऐप से बाहर निकलने या बंद करने के बाद भी उनके डिवाइस पर माइक्रोफोन से संबंधित हरे रंग का डॉट एक्टिव दिख रहा है। कुछ ने एक महीने से अधिक समय से इस समस्या को लेकर शिकायत भी की है। एंड्रॉयड डिवाइस पर सेटिंग्स मेनू से परमिशन हिस्ट्री की जांच करने के बाद, कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि व्हाट्सऐप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का एक्सेस ले रहा है।

मस्क ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि वॉट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता.साथ ही, दूसरी ओर, मस्क ने घोषणा की कि ट्विटर बॉस वॉयस और वीडियो कॉल के साथ व्हाट्सएप जैसी सुविधाओं को ट्विटर पर ला रहा है।ट्विटर इंजीनियर फोड डाबिरी का कहना है कि व्हाट्सएप माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने इसके लिए एंड्रॉयड डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।स्क्रीनशॉट से ऐसा प्रतीत होता है कि व्हाट्सएप सुबह 4.20 बजे से 6.53 बजे तक बैंक ग्राउंड में उनके माइक्रोफोन को एक्सेस कर रहा था।डाबिरी के पास Google Pixel 7 Pro स्मार्टफोन है। इसमें कोई थर्ड पार्टी ऐप नहीं है, साफ यूआई अनुभव है।यहां तक ​​कि जब वे रात को सो रहे थे, तब भी व्हाट्सएप उनके फोन के माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा था।खास बात यह है कि डाबिरी ट्विटर में इंजीनियर हैं।अब इस मामले पर व्हाट्सएप ने प्रतिक्रिया दी है।यह बग के कारण हो सकता है। व्हाट्सएप ने कहा है कि हम इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं।

व्हाट्सएप की सफाई
वॉट्सऐप ने एक ट्वीट के जरिए इस संबंध में सफाई दी है। यह समस्या Android में एक बग के कारण होती है जो उनके गोपनीयता डैशबोर्ड में गलत जानकारी देता है।उपयोगकर्ता के स्वामित्व वाला फोन Google पिक्सेल था और व्हाट्सएप का कहना है कि उसने Google से मामले की जांच करने के लिए कहा है।एक अन्य ट्वीट में व्हाट्सएप ने कहा कि उसके यूजर्स का माइक्रोफोन सेटिंग्स पर ‘पूरा नियंत्रण’ है और माइक तभी सक्रिय हो सकता है जब यूजर कॉल कर रहा हो, वॉयस नोट या वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here