पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाक रेंजर्स द्वारा कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार कर लिया गया, पार्टी ने कहा उन्हें पीटा जा रहा, बुरी तरह घायल

0

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में अपने बायो‍मेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए जा रहे थे, इसी वक्त उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। IG अकबर खान ने कहा कि अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में इमरान को गिरफ्तार किया गया है।वहीं पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता मुसर्रत चीमा का दावा है कि इमरान को टॉर्चर किया जा रहा है। पार्टी की ओर से उन्‍हें मारे जाने और उनके बुरी तरह से घायल होने की बातें कही जा रही हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया- खान को पीटा जा रहा है। पार्टी द्वारा खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया गया है।मालूम हो कि इमरान ने अपनी एक रैली में पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा था,उन्‍होंने लाहौर रैली में सेना पर गंभीर आरोप लगाए थे।रविवार को एक रैली में इमरान ने खुफिया एजेंसी ISI की पॉलिटिकल विंग के चीफ फैसल नसीर पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा था- फैसल मेरा कत्ल करना चाहते हैं। इसमें कुछ अफसर उनका साथ दे रहे हैं। फौज को मजबूरन सामने आकर इन आरोपों को खारिज करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here