मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद मणिपुर में फंसे पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के स्टूडेंट को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट लाया गया। छात्र देर शाम अपने घर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार,आपदा प्रबंधन एवं श्रम विभाग State Migrant Control Room, Ranchi के संयुक्त प्रयास से मणिपुर हिंसा में फंसे कुल 21 छात्र -छात्राओं की आज हवाई जहाज से पटना सकुशल वापसी हुई है I वे सभी सुरक्षित है व रांची के लिए प्रस्थान कर चुके हैं Iमालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश के उपरांत मणिपुर में फँसे विद्यार्थियों और श्रमिकों की सहायता के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया गया है।



