शाहरुख खान ने कैमरे के सामने फैन के साथ की बदसलूकी, लोग बोले ‘पठान चल गई तो अकड़ आ गई…’

0

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बुधवार को अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वायरल हो रहे वीडियो में उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता दिख रहा है, जिसके बाद गुस्से में खान ने उसे सेल्फी देने से मना कर दिया और गुस्से से फैन का हाथ झटक दिया। इसी दौरान फोन नीचे गिर गया।नेटिज़ेंस ने शाहरुख खान को उनके ‘रवैये’ के लिए नाराजगी जताई और क्लिप पर प्रतिक्रिया दी है।उनमें से एक ने लिखा, “अब पठान चल गई तो अकड़ आ गई???” दूसरे ने कहा, “अनावश्यक रवैया।”तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की, “शाहरुख हम प्रशंसकों की वजह से मत भूलना आज तुम यहां तक हो वरना हाहाहाहा।”चौथे ने कहा, “और फिल्म हिट कराओ इनका भाव और बढ़ाओ।” पांचवें ने कहा, “ये सेलेब्रिटी भुल जाते हैं कि सेलेब्रिटी बनाने वाला कौन है।”छठे ने कहा, “इतना एटीट्यूड अता कहा से है… बलकी ये लोग हम लोगो की वजह से इतने बड़े बने हैं… लोग क्यों नहीं समझते इस बात को।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here