लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हरा दिया।सोमवार को आईपीएल 2023 (IPL) के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच पहले बहस के साथ हाथापाई भी हुई . यूपी के राजधानी में गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हुए इस विवाद पर अब UP की पुलिस ने चुटकी ली है.UP पुलिस ने ट्वीट किया ”बहस से परहेज़ करें, हमें कॉल करने में नहीं। किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।” जिसके बाद यूपी पुलिस का ये ट्वीट वायरल हो रहा है.



