झारखंड में प्लस 2 स्कूलों में 2137 पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है.झारखंड के प्लस 2 स्कूलों में शिक्षकों की बहाली के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी कर दी गई है, आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है. इसके साथ ही बैकलॉग नियुक्ति के 265 सीटें भी है. जिसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार 6 मई तक परीक्षा शुल्क, भुगतान ,फोटो व सिगनेचर अपलोड कर सकते हैं.यह विज्ञापन 2022 में भी निकाला गया था.उस समय जिन आवेदकों ने आवेदन किया उन्हें नई वैकेंसी में फिर से आवेदन करना होगा. उनसे परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी.परीक्षा फीस में छूट के लिए ऐसे आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि देना होगा. परीक्षा शुल्क 100 रुपए है. वहीं, एसटी एससी उम्मीदवारों को 50 रुपए देने होंगे व दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी.
कुल 11 विषयों में बहाली की जाएगी :बायोलॉजी के 218 पद ,केमिस्ट्री में 227 पद, जोग्राफी के 164 पद, हिंदी 163 पद, इकोनॉमिक्स में 167 पद, हिस्ट्री में 183 पद ,संस्कृत में 169 पद, फिजिक्स में 251 पद, मैथ्स में 185 पद, कॉमर्स में 200 पद, अंग्रेजी में 211 पद



