शनिवार को कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा स्वर्गीय सतिंदर हंस के परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुलाकात की.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर उन्होंने परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का स्वर्गीय सतिंदर हंस के बेटे व बेटी को 50-50 लाख रूपये का चैक सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि स्वर्गीय सतिंदर हंस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (दुर्घटना विभाग) में सिनियर नर्सिंग ऑफिसर थे.उन्होंने अपने जीवन के 37 साल स्वास्थ्य विभाग में काम कर लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनकी जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती , लेकिन यह ‘सम्मान राशि’ केजरीवाल सरकार के लिए कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है।



