राँची: मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश,12 अप्रैल को नामकुम बंद का आह्वान

0

राँची : नामकुम क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात उनिडीह स्थित प्रसिद्ध शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर स्थित मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। रविवार को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा अन्य सामाजिक संगठन के लोगों के साथ बैठक में घटना के विरोध में 10 अप्रैल को वरीय अधिकारियों को आवेदन देने, 11 अप्रैल की शाम सिदरौल जोड़ा मंदिर से सदाबहार चौक तक आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकालने एवं 12 अप्रैल को नामकुम बंद का आह्वान करने का फैसला लिया है।सांसद संजय सेठ, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन घटना की जानकारी लेने पहाड़ पहुंचे। सांसद ने कहा हमेशा सनातन धर्म को ही निशाना बनाते हैं, धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे हम। योजना बनाकर तोड़फोड़ गलत भावना से किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विरोध जरुरी है। प्रशासन द्वारा शिवलोक धाम में टीओपी बनाकर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वरीय अधिकारियों से बात करने की बात कही गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय द्वारा सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को मशाल जुलूस एवं बंदी में समर्थन देने की अपील की गई है। साथ ही सभी संचालकों को धर्म की रक्षा एवं घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निवेदन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here