गर्मी हो, ठंड हो या बरसात सरकार निरंतर कर रही अपना काम,गोड्डा में करोड़ों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

0

आज सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा में करोड़ों रुपयों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा सुंदरपहाड़ी डैम को सीधे गोड्डा जिला से जोड़ने और इसे एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की हमने योजना बनाई है।सरकार अपना काम निरंतर कर रही है। गर्मी हो, ठंड हो या बरसात, राज्य के प्रत्येक नागरिक चाहे वह कितने भी सुदूरवर्ती गांव में क्यों न रहता हो, उन तक सरकार की नजर, सरकार की योजनाएं पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता है। जिले के पदाधिकारियों को हमारा स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी जिले के गांव से किसी भी तरह की सूचना अगर आए तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें। कोई कोताही न बरतें।नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हां यह बात जरूर है कि इसमें विलंब हुआ। हमारे विपक्ष के साथियों की झारखण्ड विरोधी सोच और उनके द्वारा पैदा किये जा रहे अड़चनों की वजह से इसमें थोड़ी दिक्कतें आई लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हमारे राज्य के कर्मठ और मेहनतकश युवाओं के लिए रास्ते खुल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here