रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के हरही – पुरियो जाने वाली रास्ते में आज सोमवार को ग्रामीणों ने मक्के के खेत में सुबह एक मरा हुआ हाथी देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गयी।हाथी की मौत का कारण अभी अस्पष्ट है।



