मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता एवं उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार, स्व. जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आजोजन किया गया।उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राँची, श्री दीपक कुमार दुबे, अपर समाहर्त्ता राँची, श्री राजेश कुमार बरवार, अपर जिला दंडाधिकारी राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक सहित जिला के सभी पदाधिकारियों/कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रंद्धाजलि दी। पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

देवघर में भी मंत्री स्कूली शिक्षा, साक्षरता, उत्पाद एवं मद निषेद विभाग झारखण्ड सरकार श्री जगन्नाथ महतो जी के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौनधारण कर देवघर डीसी समेत जिले के सभी कार्यालयों के पदाधिकारी, कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावे शोक सभा के पश्चात आज और कल दो दिनों का राजकीय अवकास घोषित किया गया है।



