रांची : बुधवार को एक ही परिवार के तीन जले हुए शव बरामद हुए। जो कि ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बागदा घाटी से बरामद किए गए थे। शव एक महिला और उसके दो बच्चो के हैं जिनकी पहचान ममता देवी और आर्यन (8) और यशराज (4) के रूप में हुई है, तीनों रामगढ़ जिले के बासल के निवासी हैं। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम दरवा दी गई जानकारी के अनुसार जल्द ही मामले का उद्भेदन भी कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस महिला के पति विजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विजेंद्र ने पत्नी और बच्चों के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। महाराष्ट्र में नौकरी करने के कारण विजेंद्र पिछले 2 अप्रैल को रांची वापस आया था।विजेंद्र का कहना है कि 3 अप्रैल को बच्चे और पत्नी जब घर पर उसे नहीं मिलेतो उसने उनकी गुमशुदगी का मामला बासल थाने में दर्ज कराया।पुलिस का कहना है कि विजेंद्र के मुताबिक़ घर पहुंचे के बाद उसकी मां ने उसे बताया कि पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से गायब है। पति विजेंद्र ने ये भी बताया कि ममता करीब 2 महीने से पतरातू में सिलाई सीखने जाती थी। पुलिस को शक है कि पत्नी और दोनों बच्चों के हत्या के पीछे विजेंद्र का ही हाथ हो सकता है।



