‘रामायण’ में सीता बनी अभिनेत्री ने फिर धारण किया भगवा रूप,फैंस हुए भावुक

0

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता बनी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।जिसमें वो एक बार फिर सीता बनी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वो माता सीता बन भगवा साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, थ्रो बैक…पुरानी यादें…अनएडिटिड फ़ुटेज या इसे फिर से बनाया गया है…भाग 1 …’अभिनेत्री के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ मैम आपके जैसा कोई भी नहीं है..’ इसके अलावा दूसरे ने लिखा, ‘सुबह सुबह मा सीता के दर्शन !!..’बता दें कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) को घर-घर में लोगों ने खूब पसंद किया था.इसमें अरुण गोविल ने राम और एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। लॉकडाउन में इसका टीवी पर दोबारा प्रसारण किया गया तब भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here