रामनवमी जुलूस में बरसेगी बारिश, यलो अलर्ट जारी

0

रांची समेत झारखण्ड के विभिन्न हिस्सों में रामनवमी के त्योहार के मौके पर भव्य जुलूस और झांकी निकाली जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 30 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। बताया गया है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी में हुई। वहीं सबसे अधिक जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गुमला के पालकोट में 6.2 मिमी, रायडीह में 5.4 मिमी, सिमडेगा में 5 मिमी, पुटकी में 4 मिमी, जमशेदपुर में 1.4 मिमी और लातेहार समेत अन्य इलाकों में करीब 1 मिमी बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here