रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । इसी के तहत आज डीसी और एसएसपी ने निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर का जायजा लिया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को राँची के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस अधीक्षक, कोतवाली एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थिति में थाना प्रभारियों के साथ रामनवमी पर्व को लेकर मेन रोड में फ्लैग मार्च किया गया था।



