रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को दी मंजूरी,25 अप्रैल से चलाने की तैयारी

0

रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन को 25 अप्रैल से चलाने की तैयारी है।रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन होगी, पर अभी किराया तय नहीं किया गया है। वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना का सफर छह घंटे में पूरा करेगी। टाइमिंग को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे अधिकारियों से रेल मंत्रालय ने अनुमति मांगी है।वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. इस ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में होगा. वहीं, प्राइमरी मेंटेनेंस रांची में, तो सेकेंडरी मेंटेनेंस पटना में किया जाएगा. वंदे भारत ट्रेन सुबह 7:30 बजे रांची से चलेगी और दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, पटना से दोपहर 3:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे रांची पहुंचेगी. ट्रेन रांची, टाटीसिल्वे, बीआईटी मेशरा, बरकाकाना और हजारीबाग होते हुए पटना जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here