मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ -2022 की विजेता एंजेल मेरिना तिर्की ने CM से की शिष्टाचार मुलाकात

0

Miss United Nations Earth-2022 winner Angel Marina Tirkey pays courtesy call to CM

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ -2022 की विजेता एंजेल मेरिना तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अगले महीने 19 से 28 तारीख तक मनीला (फिलीपींस) में आयोजित होने वाले क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म- 2023 में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस इवेंट में बेहतर परफॉर्मेंस और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि एंजेल मेरिना तिर्की रांची के नामकुम की रहने वाली हैं। उन्होंने बिशप वेस्टकाट स्कूल, नामकुम से मैट्रिक, सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से इंटरमीडिएट और एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हैं। वह पिछले वर्ष मई में नई दिल्ली में आयोजित मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ -2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ताज हासिल की थी। सुश्री एंजेल के पिता श्री अल्फ्रेड तिर्की एक्स आर्मी मैन हैं।

Miss United Nations Earth-2022 winner Angel Marina Tirkey pays courtesy call to CM

इसे भी पढ़े : रांची में तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण और पुननिर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए CM

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here