जल्द ही रांची से गोवा और देवघर के लिए शुरू होने जा रही है फ्लाइट सेवा

0

इसी महीने से गोवा, देवघर और लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।यह इंडिगो द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक के.एल.अग्रवाल को दिए गए समर शेड्यूल से पता चलता है।अग्रवाल ने 20 उड़ानों का शेड्यूल साझा किया। इससे पता चलता है कि गोवा के लिए उड़ानें 26 मार्च से शुरू होंगी जबकि देवघर के लिए 27 मार्च से शुरू होंगी। लखनऊ के लिए 28 मार्च से सेवा शुरू होने की उम्मीद है।बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया था कि रांची एयरपोर्ट आने वाले दिनों में देश के कई अन्य राज्यों से जुड़ने वाला है। इसे लेकर एयरलाइंस कंपनियों को पत्र लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here