आज झारखण्ड विधनासभा में राज्य सरकार द्वारा राज्य का समावेशी एवं ऐतिहासिक बजट जनता को समर्पित किया गया। सभी वर्गों के विकास और उत्थान को केंद्र में रखने वाला यह ‘हमीन कर बजट’ राज्य के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। सीएम ने इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री ने सदन में 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सदन में पेश किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट की प्रति वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सौंपा।
सीएम ने कहा है कि यह हमीन कर बजट है। सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है। आम जनता के लिए सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस सेवा प्रारंभ होगी। झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना से 4.5 लाख से अधिक किसानों के बीच ₹1727 करोड़ का ऋण माफ,आंगनबाड़ी सहायिकाओं और सेविकाओं के मानदेय में वृद्धि,युवाओं को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों में प्रवेश हेतु मार्गदर्शन एवं कोचिंग की निःशुल्क सुविधा योजना के तहत प्राप्त होगी।
मिडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा झारखंड की जरूरतें और आम जनों के अलावा कई संसाधनों पर भी सरकार का बजट जाता है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर हमने कई ऐतिहासिक कदम उठाए लेकिन इससे काम नहीं बनेगा, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 20 साल तक बजट सिर्फ एक कागजी कार्रवाई के रूप में देखने को मिला। ये बजट झारखंड के हितों में और यहां के लोगों के समस्या के समाधान को लेकर बनाया गया है। पिछले बजट के अनुपात में इस बजट में 15% का इजाफा हुआ है। इस राज्य को और भी अधिक संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।












