विधायक ढुल्लू महतो को HC से मिली जमानत, आ सकते हैं जेल से बाहर

0

रांची: विधायक ढुल्लू महतो को आज HC से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उनकी ज़मानत अर्ज़ी स्वीकार कर ली है। विधायक ढुल्लू महतो अब जेल से बाहर आ सकते हैं। ढुल्लू महतो पर हत्या की कोशिश और रंगदारी मांगने का आरोप है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में ढुल्लू महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई है। ढुल्लू महतो की तरफ से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अजय शाह ने अदालत में पक्ष रखा। झारखण्ड सरकार की तरफ से अधिवक्ता मनोज कुमार( GA-3) ने पक्ष रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here