ओरमांझी थाना इलाके में बीजेपी नेता चतुर साहू को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली उसके हाथ को लगती हुई पार हो गई है।फायरिंग के बाद चारो तरफ हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होश में आने के बाद घायल बीजेपी नेता का बयान लिया जाएगा। फिलहाल वे मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं।



