देश के 24 स्थानों पर ED का छापा चल रहा है। आज झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के दफ्तर में भी ईडी का छापा पड़ा है। वीरेंद्र राम का दफ्तर यहां है। झारखंड में पॉलिटिकल सर्किल के चहेते इंजीनियर वीरेंद्र राम के यहां ईडी का छापा पड़ने से कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी, रांची, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर में भी ईडी ने छापा मारा है।झारखण्ड के इंजीनियर वीरेन्द्र राम के यहां ऑडी, BMW सहित एक दर्जन लग्जरी गाड़ियां, डेढ़ करोड़ के गहने तो मिले हैं। साथ ही यह भी पाया गया है कि इंजीनियर वीरेन्द्र दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी, रांची के अशोक नगर, मुंबई के पॉश इलाके सहित आधा दर्जन बंगलों का मालिक है।
जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने चल रहे छापे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा”देश के 24 स्थानों पर #ED का छापा चल रहा है. झारखंड के एक मुख्य अभियंता की कारगुज़ारियाँ (जिनके मानगो,जमशेदपुर के बंद घर से चार वर्ष पहले करोड़ों रुपए बरामद हुए थे और जिनकी पत्नी शासन से 2019 विधानसभा चुनाव में टिकट के आश्वासन पर भाजपा में सक्रिय हुई थीं) छापा की केन्द्र में है.” उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा ”ई॰ वीरेन्द्र राम की एक ख़ासियत है. जिन्होंने अपने कार्यकाल में इनकी मदद किया, सरकार बदल जाने के बाद की सरकार में भी ये उनकी मदद पूर्ववत करते रहे हैं. ऐसा वे स्वयं की प्रेरणा से करते रहे हैं या किसी के निर्देश पर! इसका खुलासा #ED जाँच से ज़रूर होगा, सबूत सामने आने का इंतज़ार है.”



