Maharashtra’s new Governor Ramesh Bais inquired about the health of JMM supremo Shibu Soren
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें तीन दिनों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल, वे अच्छा महसूस कर रहे हैं. इससे पहले शिबू सोरेन कि तबियत ख़राब होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने उनसे मेंदाता में मुलाकात की थी और जानकारी देते हुए बताया था कि”आज आदरणीय बाबा थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।आदरणीय बाबा जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच होंगे।” मालूम हो कि जैसे ही ये सूचना सभी के पास पहुंची सुप्रीमो शिबू सोरेन के चाहने वालों ने चारो तरफ से उनके स्वास्थ में सुधार के लिए कामनाएं शुरू कर दी। वहीँ आज झारखण्ड के निवर्तमान राजयपाल ने भी दिशोमगुरु के आवास पर उनसे मुलाकात की है , उनका हालचाल जाना है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन की भी मौजूदगी दिखी।
बता दें कि आज निवर्तमान झारखण्ड राजयपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों को बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट किया झारखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी को राज्य की जनता की ओर से अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखण्ड की वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर श्री रमेश बैस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Maharashtra’s new Governor Ramesh Bais inquired about the health of JMM supremo Shibu Soren
इसे भी पढ़े : दिशोमगुरू शिबू सोरेन से राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने की मुलाकात



